19 june public holiday: 19 जून को सभी कर्मचारियों का अवकाश! स्कूल, बैंक और दफ्तर रहेंगे बंद,जिला मजिस्ट्रेट ने दिए आदेश।

19 june public holiday

पंजाब राज्य के लुधियाना पश्चिमी 2025 उपचुनाव के चलते लुधियाना प्रशासन ने एक बड़ा ही नेक और सराहनीय निर्णय लिया है। प्रशासन ने नागरिकों के लोकतंत्र के अधिकार को पूरा करने के लिए तथा मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए 19 जून 2025 को होने वाले उपचुनाव में प्रशासन ने लुधियाना चुनाव क्षेत्र के स्कूल, दफ्तर और बैंक समेत सभी प्राइवेट कंपनियां और कारखानों को एक दिन के लिए बंद करने के आदेश दिए हैं इस दिन सभी प्राइवेट व सरकारी कर्मचारियों को मतदान में भाग लेने का बराबर अवसर मिलेगा। आपको इस लेख में अवकाश से जुड़ी सारी जानकारी दी जाएगी तथा यह उपचुनाव क्यों हो रहा है इसके बारे में भी बताया जाएगा।इस तरह की जानकारी पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम चैनल को अवश्य ज्वॉइन करें।

19 जून को सभी कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी, नहीं कटेगा वेतन:

19 june public holiday: आपको बता दें कि लुधियाना पश्चिम में उपचुनाव के चलते 19 जून 2025 को पूरे लुधियाना पश्चिम में सभी कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है। 19 जून को लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के मतदान होने हैं तथा प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए और मतदाताओं को इसके लिए प्रोत्साहित करने के लिए इस दिन सभी सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों का अवकाश घोषित कर दिया है तथा प्रशासन ने यह भी कहा है कि इस दिन होने वाली छुट्टी का वेतन सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा तथा छुट्टी के वेतन में कोई कटौती नहीं होगी। आपको बता दें कि इस दिन सभी स्कूल,कॉलेज, बैंक सरकारी दफ्तर समेत सभी प्राइवेट कंपनियां दुकान कारखाना में अवकाश रहेगा तथा प्रशासन ने यह कहा है कि इस दिन होने वाली छुट्टी का वेतन किसी भी कर्मचारी का नहीं काटा जाएगा।

लुधियाना प्रशासन ने क्यों लिया सार्वजनिक अवकाश का निर्णय:

19 june public holiday: आपको बता दें कि शासन ने यह निर्णय इसलिए लिया है कि सभी नागरिकों को उनका अधिकार समान रूप से मिल सके। तथा सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सके तथा सभी नागरिक मतदान में बढ़ चढ़कर भाग ले सकें लुधियाना पश्चिमी शासन का यह निर्णय लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान करता है तथा लोकतंत्र को सरल और निष्पक्ष बनाने में मदद करता है आपको बता दे कि इस निर्णय के बाद लुधियाना पश्चिम के सभी मतदाताओं के मन में खुशी की लहर है की उनको अपना वोट देने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्रता प्राप्त हो गई है तथा वह अपना मत अब बिना किसी रूकावट के निष्पक्ष रूप से दे सकेंगे।

19 जून को पश्चिमी लुधियाना में उपचुनाव की क्या है वजह?

19 june public holiday: आपको बता दें कि उपचुनाव तभी होते हैं जब किसी सभा के सदस्य का आकस्मिक निधन हो जाता है। पश्चिमी लुधियाना में आम आदमी पार्टी के सदस्यत गुरप्रीत सिंह जोगी को 2022 के चुनाव में यहां के विधायक पद के लिये जनता ने चुना था आपको बता दें कि उनकी आकस्मिक मृत्यु होने के कारण यहां के विधायक पद की सीट खाली थी इसलिए पश्चिमी लुधियाना में उपचुनाव करवाना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि इस उपचुनाव में अबकी बार आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा के सदस्य संजीव अरोड़ा यहां से चुनाव लड़ रहे हैं तथा इनके विरुद्ध कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु चुनाव मैदान में खड़े हैं। आपको बता दे कि इस उपचुनाव के लिये मतदान 19 जून 2025 को पश्चिमी लुधियाना में कराए जाएंगे आपको बता दे की सभी मतदाता अपना वोट दे सके इस वजह से वहां के प्रशासन ने 19 जून को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

19 जून को सार्वजनिक अवकाश करने का क्या है उद्देश्य?

19 june public holiday: आपको बता दे की 19 जून 2025 को पश्चिम लुधियाना में उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं इस वजह से लुधियाना प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि इस दिन सभी सरकारी व गैर सरकारी ऑफिस,दफ्तर स्कूल, बैंक, कार्यालय, कंपनी, कारखाना, दुकान व अन्य जगह काम करने वाले सभी कर्मचारियों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह निर्णय प्रशासन द्वारा इसलिए लिया गया है कि सभी नागरिक एक समान रूप से अपना मतदान कर सकें।

आपको बता दें कि लुधियाना प्रशासन का यह काम बहुत ही सराहनीय है। तथा इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि अबकी बार के उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो सके और सभी नागरिक अपने मतदान का उपयोग कर सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशासन ने यह कहा है कि मतदान जितने अधिक होंगे लोकतंत्र उतना ही मजबूत बनेगा तथा प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए तथा सभी लोगों से यह कहा जाता है कि अपने कर्मचारियों को इस छुट्टी जानकारी समय पर जरुर दे दें।

नोट:

यह लेख सूचना और जागरूकता के लिए बनाया गया है दी गई जानकारी समय-समय पर परिवर्तित होती रहती हैं। इसलिए पश्चिमी लुधियाना के सभी कर्मचारी व नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वह अपने संबंधित विभाग से लेटेस्ट अपडेट व नवीनतम जानकारी लेते रहें।
आपको यह जानकारी कैसे लगी कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं तथा इसी तरह की जानकारी जल्दी पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप को अवश्य ज्वॉइन करें।

Leave a Reply

Our favorites

Share on

Read & Learn

Trends of