Heat wave alert in up: यूपी के 22 से ज्यादा जिलों में 10 और 11 जून को हीटवेव का येलो अलर्ट जारी,पढें IMD की पूरी खबर।

heat wave alert in up

Heat wave alert in up: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस समय गर्मी अपना कहर बरसा रही है आपको बता दें कि इस समय उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्मी से लोगों का बहुत ही बुरा हाल है लोग ना तो रात में चैन से सो पा रहे हैं न ही दिन में अपना काम कर पा रहे हैं। बीते 24 घण्टें में पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा है प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई है इस वजह से लोगों का गर्मी भरी उमस से और भी बुरा हाल है।

इस उमश भरी गर्मी का सबसे ज्यादा असर प्रयागराज मंडल के प्रयागराज फतेहपुर कौशांबी और प्रतापगढ़ में रहा है बीते दिन सबसे ज्यादा गर्मी प्रयागराज में देखी गई है यहां का पारा बीते दिन 43 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा रहा है आपको बता दे की 10 और 11 जून को उत्तर प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में गर्मी का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इस लेख में आपको बताया जाएगा कि बीते दिन उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहा है तथा आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने किन जिलों में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा था?

Heat wave alert in up: आपको बता दें कि जिस प्रकार शुरुआती जून में बारिश पूरे प्रदेश में हो रही थी लोगों को ऐसा लग रहा था कि अब गर्मी से राहत मिल गई है लेकिन ऐसा नहीं है गर्मी ने अपना पलटवार दोबारा कर दिया है तथा पूरे प्रदेश का मौसम फिर से शुष्क हो रहा है और तापमान में भारी वृद्धि देखी जा रही है बीते दिनों उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा है।

आपको बता दें कि प्रदेश में सबसे अधिक तापमान पिछले 24 घंटे में प्रयागराज में रहा है जो 43.8 डिग्री सेल्सियस था आपको बता दें कि आगरा सबसे गर्म जिलों में दूसरे स्थान पर था, यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था।
इस उमश भरी गर्मी के कारण लोगों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय तो लोगों का सुबह 10:30 के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है क्योंकि बाहर इतनी ज्यादा तपन होने के कारण लोग घर के बाहर निकलने से कतराते हैं। आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान वाला जिला मेरठ रहा है यहां का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के पांच सबसे गर्म जिले कौन थे?

Heat wave alert in up: आपको बता दे की बीते 24 घंटे में गर्मी और उमस के कारण लोगों का सामान्य जीवन थोड़ा प्रभावित हुआ है। तथा गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है, आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के पांच सबसे अधिकतम तापमान वाले जिलों की सूची कुछ इस प्रकार हैं-

प्रयागराज 43.8 डिग्री सेल्सियस
आगरा 43 डिग्री सेल्सियस
झांसी 42.3 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुर 42 .2 डिग्री सेल्सियस
औरैया 41.8 डिग्री सेल्सियस

अब आपको यह भी बता दें की बीते 24 घंटे में सबसे कम तापमान वाला जिला मेरठ था जिसका तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह तापमान पूरे उत्तर प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान था।

10 और 11 जून को उत्तर प्रदेश के किन जिलों में मौसम विभाग ने हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है?

Heat wave alert in up: आपको बता दें कि बीते दिनों में गर्मी का कहर तो जारी ही था लेकिन 10 और 11 जून को मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया यह अलर्ट उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिम दोनों भागों में जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है वे कुछ इस प्रकार हैं-

ललितपुर, झांसी, इटावा, जालौन, औरैया, कानपुर देहात, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, उन्नाव, रायबरेली, कन्नौज और एटा जिलो में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी है। आपको बता दे की यह अलर्ट 11 जून तक जारी रहेगा इस बीच मौसम विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह दोपहर में 12:00 बजे से लेकर के 4:00 बजे तक बिना किसी जरूरी काम के घर के बाहर न जाए। तथा घर में ही रहे और अपने आप को हाइड्रेट रखने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहें।

अधिक गर्मी और लू में हमें क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

Heat wave alert in up: आपको बता दें कि इस समय जिस तरह की तपन हो रही है, वह कोई सामान्य गर्मी व उमश नहीं है यदि इस बीच थोड़ी सी भी चूक होती है तो कोई भी अनहोनी हो सकती है इसलिए आपको इस तपन और गर्मी के प्रति बिल्कुल सचेत रहना चाहिए और कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जैसे की छोटे बच्चों, बुजुर्गों और ऐसे व्यक्ति जो बीमार रहते हो या जिनका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो उन लोगों का विशेष ध्यान रखें उन लोगों को खास कर दोपहर में बाहर न जाने दें और समय-समय पर उनको पानी पिलाते रहे तथा प्यास ना लगने पर भी समय-समय से पानी देते रहें और ठंडे पेय पदार्थ जैसे नारियल का पानी गन्ने का जूस आदि को भी उनको देते रहें जिससे कि गर्मी का प्रकोप उन पर हावी ना हो पाए। इस बीच आप अपना भी ध्यान जरूर रखें और समय-समय पर पानी पीते रहे तथा सुरक्षित और स्वस्थ रहें।

“निष्कर्ष” 

यह लेख सूचना और जागरूकता के लिए बनाया गया है दी गई जानकारी समय-समय पर परिवर्तित होती रहती हैं इसलिए मौसम विभाग की लेटेस्ट और ताजी जानकारी के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट mausam.imd.gov.in को समय-समय पर जरूर देखते रहें।

यह भी पढें-

🎯 MCQs — UP Heat Wave Alert (10–11 June 2025)

  1. **UP के कितने जिले लगभग 10 जून को 40°C से अधिक तापमान दर्ज कर रहे थे?**
    A) 15
    B) 18
    C) 22
    D) 25
     

  2. **IMD ने 11 जून के लिए पश्चिमी यूपी में कौन सा अगला अलर्ट जारी किया था?**
    A) Red Alert
    B) Yellow Alert
    C) Orange Alert
    D) No Alert
    (Yellow Alert लगभग 25 जिलों में जारी)  

  3. **कितने जिलों के लिए Orange Alert जारी हुआ था (10 जून) में?**
    A) 9
    B) 11
    C) 15
    D) 20
    (Orange Alert 11 जिलों के लिए जारी किया गया था)

  4. **IMD के अनुसार तापमान कब तक सामान्य से 3–5°C अधिक रहा?**
    A) 8 जून
    B) 10 जून
    C) 12 जून
    D) 14 जून

  5. **IMD ने 14 जून के बाद मौसम में क्या बदलाव बताया था?**
    A) तापमान में तेज वृद्धि
    B) तेज धूप का दौर
    C) Heatwave में 2–4°C की गिरावट संभव
    D) कोई बदलाव नहीं

(IMD के अनुसार 14 जून

Leave a Comment

Our favorites

Share on

Read & Learn

Trends of