
UP police bharti 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं लाखों छात्र छात्राओं के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है की उत्तर प्रदेश पुलिस के 24000 पदों पर बंपर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है यानी उत्तर प्रदेश पुलिस में कुल 24000 पदों पर नई भर्ती शुरू होंगी। आपको बता दें कि इस भर्ती का इंतजार खासकर उत्तर प्रदेश के युवा कर रहे थे उनको बता दें कि वह अपनी तैयारी को और तेज कर दें क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कहा है कि प्रशासन की हरी झंडी मिलते ही हम इस भर्ती का विज्ञापन जल्द ही जारी करेंगे और भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू हो जाएगी।
यदि आपका भी सपना उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल होने का हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख को पूरा पढ़ें और किसी भी तरह की जरूरी अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप से जरूर जुड़ें।
यूपी पुलिस भर्ती 2025 पूरी खबर क्या है?
UP police bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही 24000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी भर्ती प्रक्रिया की पूरी तैयारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पूरी कर ली है उन्होंने कहा है कि शासन का आदेश मिलते ही जल्द ही विज्ञापन भी जारी कर दिया जाएगा आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने पुलिस विभाग के विभिन्न पदों के लिए 24000 भर्ती निकालने की सूचना दे दी है।
आपको बता दें कि इसमें सिपाही के 19220 पद तथा उप निरीक्षक यानी सब इंस्पेक्टर के 4543 पद के लिए डीजीपी मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड को बीते दिनों प्रस्ताव भेजा था।
जिसमें सिपाही पीएसी के 9837 पद, सिपाही पीएसी महिला वाहिनी के 2882 पद, सिपाही नागरिक पुलिस के 3245 पद, सशस्त्र पीएसी पुलिस के 2444 पद, सिपाही विशेष सुरक्षा बल के 1341 पद तथा घुड़सवार पुलिस के 71 पद शामिल हैं कुल मिलाकर सिपाही के 19220 पद हैं।
इसी तरह भर्ती बोर्ड ने उप निरीक्षक यानी सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों के लिए भर्ती बोर्ड को प्रस्ताव भेजा था जिसमें सबसे ज्यादा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242 पद हैं तथा उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 135 पद, प्लाटून कमांडर महिला वाहिनी के 106 पद, तथा सबसे कम प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल के 60 पद शामिल हैं
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड(uppbpb) नोटिफिकेशन कब जारी करेगा?
उत्तर प्रदेश पुलिस की तैयारी करने वाले छात्रों को बता दे की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस 24000 भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने के बारे में कहा है कि शासन की हरी झंडी मिलते ही हम नोटिफिकेशन जारी कर देंगे यदि सूत्रों की माने तो इस भर्ती का नोटिफिकेशन लगभग 15 जून 2025 तक आने की संभावना है लेकिन यह कोई आधिकारिक तिथि नहीं है यह तिथि सिर्फ सूत्रों के आधार पर बताई जा रही है।
आपको बता दे की उपनिरीक्षक पद के लिए 3 वर्ष की छूट भी मिलेगी यह फैसला उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने छात्रों के हित में लिया है।
यूपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होगी?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले छात्रों को यह भी पता होना चाहिए कि इस भर्ती का फॉर्म भरने के लिए उनके पास क्या शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए आपको बता दें कि सिपाही यानी कांस्टेबल पद के लिए अभ्यर्थी को 12वीं पास होना जरूरी है तथा उप निरीक्षक पद के लिए अभ्यर्थी को 12वीं पास तथा किसी भी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री भी जरूरी है । तथा कांस्टेबल पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और उपनिरीक्षक पद यानी सब इंस्पेक्टर के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
जिन अभ्यार्थियों के पास यह शैक्षणिक योग्यता है वह इस भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं। तथा इच्छुक विद्यार्थी तैयारी करना शुरू कर दें। क्योंकि भर्ती बोर्ड ने यह अनुमान लगाया है कि इस परीक्षा में करीब 35 लाख आवेदन किए जाएंगे। इसलिए आप अपनी तैयारी को अभी से मजबूत करना शुरू कर दें।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 की भर्ती प्रक्रिया क्या है?
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की पुलिस भर्ती एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें सबसे पहले अभ्यर्थी को उनकी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा उसके बाद उनकी लिखित या कंप्यूटर माध्यम से परीक्षा होगी उसके बाद उनके शारीरिक परीक्षा होगी तत्पश्चात चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप होगा उसके बाद आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा इन सभी चरणों को जो विद्यार्थी सफलतापूर्वक पास कर लेते हैं उनका अंतिम चयन हो जाता है।
नोट:
यह लेख सूचना और जागरूकता के लिए बनाया गया है दी गई जानकारी समय-समय पर परिवर्तित होती रहती हैं इसलिए up police कि तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वह यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड uppbpb.gov.in से परीक्षा की लेटेस्ट अपडेट और नवीनतम जानकारी लेते रहें।
हाल ही में दिल्ली पुलिस ने भी 8000 पदों पर भर्ती निकाली है पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई पोस्ट पर क्लिक करें।
उत्तर प्रदेश पुलिस 2025 मैं कुल कितने पद हैं
उत्तर प्रदेश पुलिस 2025 में कुल पदों की संख्या 24000 है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 में सब इंस्पेक्टर के कितने पद हैं?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 में सब इंस्पेक्टर के कुल 4543 पद हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 में सिपाही के कितने पद हैं?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 में सिपाही के कुल 19220 पद हैं।
नमस्ते दोस्तों! मेरा नाम राज सिंह है और मैं एक ब्लागर हूं जो पिछले 1 वर्ष से ब्लागिंग कर रहा हूं इस ब्लॉग के माध्यम से मैं रोजगार, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, मौसम आदि से जुड़ी ताजा जानकारी आप लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करता हूं।