
UP Police Bharti Good News: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि यूपी पुलिस में जल्द ही 30,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती के लिए प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगा, इस भर्ती से प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को मज़बूती मिलेगी और युवाओं को रोज़गार का बड़ा मौका मिलेगा।
सीएम योगी ने रविवार को 30,000 पुलिस भर्ती का किया ऐलान
UP Police Bharti Good News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं को एक बहुत बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में 30000 पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरीके से पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से होगी.
इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पुलिस दूरसंचार विभाग में चयनित 1,494 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें से 1,374 रेडियो ऑपरेटर, 120 प्रधान परिचालक और सिस्टम अधिकारी शामिल हैं।
अग्निवीरों को मिलेगा 20% का आरक्षण
आप लोगों को बता देना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस भर्ती में अग्निवीर के जवानों को 20% का आरक्षण दिया जाएगा इससे उत्तर प्रदेश पुलिस को प्रशिक्षित जवान मिलेंगे जिससे उत्तर प्रदेश की शासन व्यवस्था सुधारने में और आसानी होगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने पिछले आठ सालों में पुलिस विभाग में 2,17,500 से ज़्यादा सरकारी नौकरियां दी हैं, जिनमें पुलिस भर्तियों का बड़ा हिस्सा है।
यूपी पुलिस को हाईटेक बनाने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी पुलिस को तकनीक के साथ मजबूत किया जा रहा है। पुलिस दूरसंचार विभाग को और मजबूत करने के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल होगा। साथ ही, महिला पुलिस बल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। 20% आरक्षण महिलाओं के लिए तय किया गया है, जिससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। तथा महिलाओं को समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का अवसर मिलेगा.
पहले नहीं थी पुलिस लाइन, अब हो रहे सुधार
सीएम योगी ने बताया कि पहले उत्तर प्रदेश के करीब 40 जिलों में पुलिस लाइन नहीं थी और पुलिसकर्मी किराए के मकानों में रहते थे। अब इन सभी जगहों पर पुलिस लाइन और थानों का निर्माण कराया गया है।
2 लाख से अधिक युवाओं को पुलिस विभाग में भर्ती होने का मिला मौका
UP Police Bharti Good News: सीएम योगी ने बताया कि 2017 के बाद राज्य सरकार ने अब तक 2,17,500 लाख युवाओं को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में नौकरी दे चुकी है। पहले जहां पुलिस भर्ती के प्रशिक्षण की संख्या 3,000 थी, अब ये बढ़कर 60,000 प्रतिवर्ष हो गई है। इस समय वर्तमान में पुलिस विभाग में 60,000 पुलिसकर्मी ट्रेनिंग में है.
“निष्कर्ष”
उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं के लिए जो उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती होना चाहते हैं उनके लिए यह बहुत ही सुनहरा अवसर होने वाला है,जिनको भी इस पुलिस भर्ती में शामिल होना है वह अपनी तैयारी को और गति प्रदान करें. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 30,000 भर्तीयों के लिए तैयारी प्रक्रिया शुरू करेगा तथा इसके लिए विज्ञापन जल्द ही जारी किया जाएगा।
यदि आपके कोई दोस्त या मित्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हो तो उनके साथ यह लेख जरूर साझा करें।
यह लेख सूचना और जागरूकता के लिए बनाया गया है दी गई जानकारी समय-समय पर परिवर्तित होती रहती हैं इसलिए up police कि तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वह यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड uppbpb.gov.in से परीक्षा की लेटेस्ट अपडेट और नवीनतम जानकारी लेते रहें।
नमस्ते दोस्तों! मेरा नाम राज सिंह है और मैं एक ब्लागर हूं जो पिछले 1 वर्ष से ब्लागिंग कर रहा हूं इस ब्लॉग के माध्यम से मैं रोजगार, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, मौसम आदि से जुड़ी ताजा जानकारी आप लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करता हूं।
1 thought on “यूपी पुलिस में बंपर भर्ती: 30,000 पदों पर होगी सीधी भर्ती, सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात! UP Police Bharti Good News”