WAVES 2025 (World Audio Visual and Entertainment Summit 2025) WAVES 2025 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं मनोरंजन (M&E) के लिए आयोजित एक वैश्विक शिखर सम्मेलन है।

WAVES 2025 भारत के मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का एक बहुत बड़ा अवसर है यह दुनिया भर के कंटेंट क्रिएटर मीडिया जगत और मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों का इकट्ठा होने का एक वैश्विक महाकुंभ भी है। यह आयोजन मुंबई में 1 मई से 4 मई 2025 तक चलेगा।
WAVES 2025 का मुख्य उद्देश्य:
- WAVES 2025 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं मनोरंजन के लिए आयोजित एक वैश्विक शिखर सम्मेलन है।
- WAVES 2025 में Create in India Challange का शुभारंभ किया जाएगा।
- यह एक ज्ञान आधारित क्षेत्र है जिसमें रचनात्मक वस्तुएं और सेवाओं का सृजन उत्पादन और वितरण शामिल है
- इसमें विज्ञापन कल फैशन संगीत फिल्म प्रकाशन अनुसंधान एवं विकास तथा सॉफ्टवेयर जैसे उद्योग शामिल हैं
- यह इंडस्ट्री 30 बिलियन डॉलर की है जो देश की लगभग 8% आबादी को रोजगार देती है
- भारत का मीडिया मनोरंजन उद्योग जो विश्व का पांचवा सबसे बड़ा उद्योग है पहला स्थान अमेरिका का
WAVES 2025 को भारत सरकार का एक अरब डॉलर का तोहफा:
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिजिटल कंटेंट क्रिएटर को बढ़ावा देने के लिए 1 अरब डालर भारतीय रूपयों में लगभग 83000 करोड रुपए फंड देने की घोषणा की है। भारत सरकार की यह सूचना केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने इस फैसले की जानकारी वेव समिट 2025 से पहले एक उच्च स्तरीय बैठक में दी। WAVES 2025 एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया और मनोरंजन सम्मेलन है जो 1 मई से 4 मई तक मुंबई में आयोजित होगा। यह इवेंट कंटेंट क्रिएटर, मीडिया पेशेवरों, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट को एक मंच पर लाएगा।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस फंड का मुख्य उद्देश्य हाई वैल्यू डिजिटल कंटेंट निर्माण को बढ़ावा देना और नई प्रतिभाओं को अवसर देना है।
WAVES 2025 आयोजन का मुख्य उद्देश्य:
केंद्रीय विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने इस आयोजन को मीडिया और मनोरंजन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया है। उन्होंने कहा है कि WAVES 2025 आयोजन के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI), स्ट्रीमिंग क्रांति, बौद्धिक संपदा अधिकार, फेक न्यूज़, और मीडिया उद्योग जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

WAVES 2025 आयोजन का विवरण:
आयोजन का विवरण | प्रमुख जानकारी |
1. आयोजन का नाम | WAVES 2025 ( वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट सम्मिट) |
2. तिथि | 1 मई – 4 मई (3 दिन तक) |
3. स्थान | मुंबई (भारत) |
4. मुख्य उद्देश्य | मीडिया और मनोरंजन उद्योग को विश्व स्तर में पहचान दिलाना। |
WAVES 2025 में सम्मिलित होने वाले मुख्य कलाकार:
- आमिर खान (भारतीय अभिनेता)
- अमिताभ बच्चन (भारतीय अभिनेता)
- दीपिका पादुकोण (भारतीय अभिनेत्री)
- चिरंजीव (दक्षिणी भारतीय अभिनेता)
- अक्षय कुमार (भारतीय अभिनेता)
भारत सरकार द्वारा waves 2025 के लिए विज्ञापन:
WAVES 2025 से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण FAQ:
WAVES 2025 का आयोजन कौन कर रहा है?
WAVES 2025 का आयोजन भारत के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
WAVES 2025 कहां आयोजित हो रहा है?
WAVES 2025 #मुंबई में आयोजित हो रहा है।
WAVES 2025 की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है?
WAVES 2025 की मेजबानी भारत देश कर रहा है।
WAVES 2025 Summit शिखर सम्मेलन कब आयोजित हो रहा है?
Waves 2025 summit शिखर सम्मेलन 1 may से लेकर के 4 may तक मुंबई में आयोजित होगा।
WAVES 2025 का पूरा नाम क्या है?
waves 2025 का पूरा नाम World Audio Visual and Entertainment Summit 2025 है।
नमस्ते दोस्तों! मेरा नाम राज सिंह है और मैं एक ब्लागर हूं जो पिछले 1 वर्ष से ब्लागिंग कर रहा हूं इस ब्लॉग के माध्यम से मैं रोजगार, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, मौसम आदि से जुड़ी ताजा जानकारी आप लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करता हूं।
This Post Has One Comment
Very good